बच्चों को बेहतर भविष्य और आत्मनिर्भरता के लिए जरूरी है कि उन्हें कम उम्र से ही कुछ जरूरी जीवन कौशल सिखाए जाएं।
ये स्किल्स न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे जीवन में काम आते हैं। नीचे दिए गए 8 पॉइंट्स में जानिए कौन-सी लाइफ स्किल्स सबसे जरूरी हैं:
समस्या सुलझाना (Problem Solving): बच्चों को सिखाएं कि मुश्किल हालात में घबराने की बजाय सोच-समझकर समाधान निकालें। शांत दिमाग से कई रास्ते खोजने की आदत डालें।
स्वयं की देखभाल (Self Care): साफ-सफाई, नींद, हेल्दी खानपान और भावनाओं को समझना – ये सभी आदतें बच्चों को खुद का ख्याल रखना सिखाती हैं।
मनी मैनेजमेंट (Money Management): पैसों की अहमियत समझाएं। पॉकिट मनी को कैसे इस्तेमाल और बचाया जाए, यह बताएं। बचपन से ही बचत की आदत डालें।
निर्णय लेना (Decision Making): छोटे-छोटे फैसले लेने का अवसर दें। इससे बच्चों को सही-गलत का फर्क समझ आता है और वे अपने निर्णयों के परिणाम को पहचानना सीखते हैं।
संचार कौशल (Communication): उन्हें सिखाएं कि अपनी बात स्पष्ट और सम्मानजनक ढंग से रखें और दूसरों की बात को ध्यान से सुनें।
समय प्रबंधन (Time Management): पढ़ाई, खेल, आराम और दूसरे कामों के बीच संतुलन बनाना सिखाएं। उन्हें एक दिनचर्या बनाने की आदत डालें।
लचीलापन (Flexibility): जिंदगी में बदलाव होते रहते हैं। बच्चों को सिखाएं कि वे हालात के अनुसार खुद को कैसे ढालें और बदलाव को स्वीकार करें।
टीम वर्क (Teamwork): समूह में काम करना, सहयोग करना और एक-दूसरे की मदद करना सिखाएं। इससे उनमें सामाजिकता और जिम्मेदारी का भाव आता है।