फ्री WiFi का इस्तेमाल करते समय रखें ये ज़रूरी सावधानियां – नहीं तो हो सकता है बड़ा साइबर फ्रॉड!
1. फ्री WiFi दिखते ही कनेक्ट न होंएयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, कैफे जैसे स्थानों पर मिलने वाला फ्री WiFi कई बार बिना पासवर्ड के होता है।– यह हैकर्स के लिए आसान रास्ता होता है आपकी डिवाइस में घुसपैठ करने का।हमेशा सोच-समझकर और विश्वसनीय नेटवर्क से ही कनेक्ट करें।
2. VPN का इस्तेमाल करें VPN (Virtual Private Network) आपकी ब्राउज़िंग को एन्क्रिप्ट करता है, जिससे आपकी ऑनलाइन गतिविधियां छिपी रहती हैं।पब्लिक नेटवर्क में VPN का उपयोग करना डिजिटल सुरक्षा का सबसे अच्छा तरीका है।
3. ऑनलाइन बैंकिंग या शॉपिंग से बचेंपब्लिक WiFi पर कभी भी बैंकिंग ट्रांजैक्शन, UPI, पासवर्ड एंट्री या क्रेडिट कार्ड की जानकारी साझा न करें।ऐसा करने से आपकी आर्थिक जानकारी हैक हो सकती है।
4. HTTPS वेबसाइट ही खोलेंजब भी वेबसाइट ओपन करें, यह जरूर चेक करें कि URL https:// से शुरू हो।'S' का मतलब है Secure (सुरक्षित), जिससे डेटा एन्क्रिप्ट होता है।
5. ऑटो कनेक्ट फीचर बंद रखेंकई बार डिवाइस खुद-ब-खुद पिछले फ्री WiFi नेटवर्क से जुड़ जाती है।यह आदत खतरनाक हो सकती है, इसलिए सेटिंग्स में जाकर "Auto Connect" बंद कर दें।
6. फायरवॉल और एंटीवायरस एक्टिव रखेंआपकी डिवाइस में अप-टू-डेट एंटीवायरस और फायरवॉल होना चाहिए।ये अनचाहे सॉफ़्टवेयर, वायरस और ट्रैकिंग से आपकी सुरक्षा करते हैं।
7. फाइल शेयरिंग और ब्लूटूथ बंद रखेंपब्लिक नेटवर्क में फाइल शेयरिंग ऑन रखना खतरे की घंटी है।– अज्ञात डिवाइस आपकी फाइल्स में सेंध लगा सकती हैं। ब्लूटूथ भी बंद रखें।