चीन की सबसे बुजुर्ग महिला अलिमिहान सेयती का 135 के उम्र में निधन

अपना रण

schedule
2021-12-19 | 16:45h
update
2023-04-25 | 14:04h
person
apnaran.com
domain
apnaran.com

चीन में सबसे बुजुर्ग महिला, अलिमिहान सेयती का गुरुवार 16 दिसंबर को शिनजियांग उइघुर के स्वायत्त क्षेत्र में 135 वर्ष के आयु में मृत्यु हो गया है।

अलिमिहान सेयती

काउंटी के प्रचार विभाग की माने तो उनके अनुसार, सेयती काशगर प्रान्त में शुले काउंटी के कोमक्सरिक टाऊनशिप की रहने वाली थी, जिनका जन्म 25 जून 1886 को हुआ था।

Advertisement

2013 में, अलिमिहान सेयती का नाम चीन एसोसिएशन ऑफ गेरोन्टोलॉजी एंड जेरियाट्रिक्स द्वारा जारी चीन के सबसे पुराने जीवित व्यक्तियों की सूची में सबसे ऊपर था, जिसे पहले चीन की जेरोन्टोलॉजिकल सोसाइटी के नाम से भी जाना जाता था।

उनकी मृत्यु तक उनका बहुत ही सरल और नियमित दैनिक जीवन था। वह हमेशा समय पर खाना खाती थी और अपने आँगन में धूप सेंकने का आनंद लेती थी। कभी-कभी,उन्होंने अपने परपोते की देखभाल करने में मदद भी की थी।

कोमक्सरिक को “दीर्घायु शहर” के रूप में जाना जाता है, जिसमें 90 वर्ष से अधिक आयु के कई बुजुर्ग निवासी हैं।

APNARAN TUMBLR

READ MORE

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
apnaran.com
Privacy & Terms of Use:
apnaran.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
22.04.2024 - 10:04:02
Privacy-Data & cookie usage: