त्रिपुरा (TRIPURA) के बारे में रोचक जानकारी

अपना रण

schedule
2021-04-17 | 09:07h
update
2021-04-17 | 09:07h
person
apnaran.com
domain
apnaran.com
Tripura

त्रिपुरा (Tripura) राज्य की स्थापना 21 जनवरी 1972 में हुई थी और इस राज्य की राजधानी अगरतला है। त्रिपुरा में 8 जिले हैं और इस राज्य का क्षेत्रफल 10,492 वर्ग किलोमीटर है। 

  • त्रिपुरा में बांस से वस्तुओं का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जाता है।
  • त्रिपुरा के लोकप्रिय नृत्यों की बात की जाये तो गारिया, मसक, सुमानी, झूम, ओर लेबांग बूमानी यहां के बहुत प्रसिद्द और लोकप्रिय नृत्य हैं।
  • त्रिपुरा का पुराना नाम कीरत देश था लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कीरत देश का वजूद कितने से कितने समय तक था।
  • त्रिपुरा कुल 8 जिलों से मिलकर बना है।
  • क्षेत्रफल के लिहाज से त्रिपुरा का 27 वां स्थान है।
  • त्रिपुरा का राज्य पशु फ़रीज पर्णवानर है।
  • त्रिपुरा का राज्य पक्षी हारा शाही कबूतर है।
  • त्रिपुरा का राज्य वृक्ष अगर है।
  • त्रिपुरा का राज्य पुष्प नागेसर है।
  • त्रिपुरा की मुख्य नदियां:- जूरी, धलाई, मान, गोमती, खोखाई, मधरी, लोंगाई एवं हावड़ा नदियां हैं।
  • त्रिपुरा की जलवायु उष्णकटिबंधीय है।
  • त्रिपुरा की आधिकारिक भाषा इंग्लिश और कोकबोरोक हैं और इसके अलावा बंगाली लोगों की ज़्यादा आबादी होने की वजह से यहां बंगाली सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है। 
  • त्रिपुरा शब्द संस्कृत से लिया गया है और इसका मतलब है 3 शहर।
  • त्रिपुरा भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्य है यानि कि गोवा और सिक्किम के बाद त्रिपुरा ही सबसे छोटा राज्य है। 
  • त्रिपुरा के जीविका का आधार कृषि है, और झूम तरीके से यहां कृषि की जाती है।
  • त्रिपुरा प्रदेश की अपनी अनोखी संस्कृति है । राज्य के इतिहास को त्रिपुरा नरेश के बारे में “राजमाला” गाथाओं एवं मुसलमान इतिहासकारों के वर्णनों में जाना जा सकता है । महाभारत एवं पुराणों में भी त्रिपुरा का उल्लेख मिलता है । त्रिपुरा नरेश की मदद 14वी शताब्दी में बंगाल के शासको द्वारा किये जाने का उल्लेख है ।
  • त्रिपुरा के मुख्य रेलवे स्टेशन:- अगरतला, धर्मनगर, और कुमारघाट है।
  • त्रिपुरा का मुख्य हवाई अड्डा अगरतला हवाई अड्डा है।
Imprint
Responsible for the content:
apnaran.com
Privacy & Terms of Use:
apnaran.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.04.2024 - 06:38:17
Privacy-Data & cookie usage: