हम पृथ्वी में 40,000 फ़ीट से गहरा गड्ढा क्यों नहीं खोद सकते? पढ़िए यह लेख…

अपना रण

schedule
2021-02-16 | 12:29h
update
2021-02-16 | 12:29h
person
apnaran.com
domain
apnaran.com

वैज्ञानिक आज तक पृथ्वी के लगभग 10  प्रतिशत हिस्से का ही सही से अध्ययन कर पाए हैं। बाकी 90 फीसद हिस्से से वैज्ञानिक अनजान हैं। यानी हम सिर्फ पृथ्वी की सतह के बारे में ही जानते हैं।

Advertisement

वैज्ञानिकों ने यह जानने के लिए कि पृथ्वी के अंदर क्या है, 1970 में रूस के वैज्ञानिकों ने एक गड्ढा खोदना शुरू किया जिसका नाम था’ कोला सुपरदीप बोरहोल’ । जिसे लगातार सिर्फ 12,262 मीटर तक ही खोदा जा सका ।

उसके बाद 1994 में इस प्रोजेक्ट को वैज्ञानिकों ने बंद कर दिया। इसके बंद करने का प्रमुख कारण ज्यादा तापमान का होना बताया गया, जिसे वैज्ञानिकों ने कम सोचा था पर ये तापमान सोच से कहीं ज्यादा निकला। पृथ्वी के अंदर का तापमान इतना था कि,उस तापमान में काम कर पाना मुश्किल था, वहीं पृथ्वी के अंदर जाने पर पृथ्वी का घनत्व बढ़ने लगता है, जिससे खर्च भी बढ़ने लगता है और पृथ्वी में गड्ढा खोदने के लिए बहुत ज्यादा ऊर्जा की आवश्यकता, भी पड़ती है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया।

अतः यह स्पष्ट है कि हम धरती के अंदर ज्यादा दूर तक न तो गड्ढा कर सकते हैं और न ही उसके तापमान का अंदाजा लगा सकते हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
apnaran.com
Privacy & Terms of Use:
apnaran.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.04.2024 - 15:37:38
Privacy-Data & cookie usage: