भारतीय रेलवे टिकट पर कई जानकारियां दी होती हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी होती हैं जो हम देखकर भी नजरअंदाज कर देते हैं।
उन्हीं में से एक है PNR नंबर, जो हर टिकट पर अनिवार्य रूप से छपा होता है। आइए जानते हैं PNR क्या होता है और इसका क्या महत्व है:
PNR का फुल फॉर्म PNR का मतलब होता है Passenger Name Record। यह एक 10 अंकों का यूनिक नंबर होता है, जो रेलवे टिकट बुक करते समय जनरेट होता है।
PNR क्यों जरूरी है? यह नंबर यात्री की यात्रा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां समेटे होता है – जैसे नाम, उम्र, लिंग, ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख, बोर्डिंग स्टेशन, डेस्टिनेशन, कोच-स्लॉट, किराया और टिकट की स्थिति (कन्फर्म, वेटिंग आदि)।
डेटा स्टोरेज यह PNR नंबर रेलवे की Centre for Railway Information Systems (CRIS) की केंद्रीय डाटाबेस में सेव होता है, जिससे यात्री की यात्रा की सभी डिटेल्स ट्रैक की जा सकती हैं।
PNR से क्या-क्या पता चलता है? यात्री अपनी टिकट की स्थिति (Status) जानने के लिए PNR नंबर का इस्तेमाल करते हैं – जैसे टिकट कन्फर्म हुआ या वेटिंग में है। यह जानकारी IRCTC वेबसाइट, SMS या रेलवे ऐप से प्राप्त की जा सकती है।
PNR नंबर की संरचना पहले तीन अंक उस रेलवे ज़ोन को दर्शाते हैं जहाँ टिकट बुक किया गया है। बाकी के सात अंक रैंडमली जेनरेट होते हैं, ताकि हर यात्री को यूनिक PNR मिल सके।
PNR को न करें नजरअंदाज यह सिर्फ एक रेफरेंस कोड नहीं है, बल्कि आपकी पूरी यात्रा की पहचान और रिकार्ड होता है। इसलिए अगली बार जब आप ट्रेन टिकट बुक करें, तो इस 10 अंकों के PNR नंबर को जरूर नोट करें।
PNR नंबर भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो यात्रियों की पहचान और उनकी यात्रा से जुड़ी तमाम जानकारियों को एक जगह संग्रहीत करता है। यह न केवल टिकट की स्थिति जानने में मदद करता है, बल्कि सुरक्षा और ट्रैकिंग के लिहाज़ से भी बेहद अहम है।