छुट्टियों के दौरान बच्चों में पढ़ने की आदत डालने के 7 आसान तरीके

बच्चों में पढ़ने की आदत डालना न केवल उनका बौद्धिक विकास करता है, बल्कि उनकी कल्पनाशक्ति, ध्यान क्षमता और भाषा कौशल को भी बढ़ाता है।

छुट्टियों के समय इस आदत को विकसित करने का यह सही समय होता है। यहां कुछ आसान तरीके दिए गए हैं:

स्वयं पढ़ें, बच्चों को प्रेरित करें  बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने माता-पिता को करते हुए देखते हैं। यदि आप किताब, अखबार या मैगजीन पढ़ते हैं, तो बच्चे भी पढ़ने की ओर आकर्षित होंगे।

शुरुआत जल्दी करें  छोटे बच्चों को रंगीन चित्रों वाली किताबें दिखाएं और उनके साथ बैठकर कहानियां पढ़ें। इससे उन्हें किताबों के प्रति रूचि पैदा होगी।

घर में पढ़ने की जगह बनाएं घर में ऐसी जगह बनाएं जहां किताबें सुलभ हों। बच्चों के कमरे में या लिविंग रूम में एक छोटी बुकशेल्फ रखें ताकि वे जब चाहें, किताबें ले सकें।

उम्र और रुचि के अनुसार किताबें चुनें  बच्चों की उम्र और पसंद के अनुसार किताबें लाएं जैसे कॉमिक्स, चित्र कथा, जानवरों या परियों की कहानियां।

हर दिन पढ़ने का एक समय तय करें  रोज़ाना 10-15 मिनट का एक पढ़ने का समय निर्धारित करें। यह सोने से पहले का समय भी हो सकता है।

लाइब्रेरी की सैर कराएं  बच्चों को समय-समय पर लाइब्रेरी ले जाएं ताकि वे किताबों की विविधता को जानें और अपनी पसंद की किताबें चुन सकें।

कहानियों पर बातचीत करें  बच्चों से पढ़ी गई कहानी के बारे में सवाल पूछें जैसे – "तुम्हें सबसे अच्छा क्या लगा?" या "अब आगे क्या होगा?" इससे उनकी कल्पनाशक्ति और समझने की क्षमता बेहतर होती है।

Thank's For Reading